Download App

गरीबो के मसीहा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।

शोषितों, पीड़ितों एवं गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के 76 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सदभावना दिवस के रुप में पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव जी के द्वारा सुबह 10 बजे खगड़िया प्रखंड के भदास उतरी पंचायत के महादलित टोला मटीयरवा बड़हरा में धूम धाम से मनाया गया।


इस अवसर पर गरीब दलित महादलित परिवार के 500 से भी अधिक सदस्यों को दही चूड़ा का भोज खिलाया और जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सभी राजद नेताओं के साथ महादलित टोला में दही चूड़ा खाया और गरीबो के हितों की रक्षा करने वाले लालू प्रसाद यादव के लालू प्रसाद यादव के लम्बी उम्र की कामना करते हुए ईस्वर से उनके स्वस्थ रहने की कामना की।
पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि गरीबो के मसीहा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और लालू प्रसाद यादव जो कि हमेशा लोगों को दही चूड़ा प्रेम से लोगों को खिलाते हैं उनके प्रिय भोजन दही चूड़ा महादलित परिवार को खिलाया। लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं इसलिए उनके 76 वें जन्मदिन के अवसर पर खगड़िया जिला के सभी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष ,नगर में नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गरीब, महादलित बस्ती में गरीब लोगों को भोजन कराया।
लालू प्रसाद यादव ने दबे-कुचलों शोषितों पीड़ितों को स्वर दिया पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों के हित में बड़े-बड़े फैसले लिये और मार्च 1990 में लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने 150 चरवाहा विद्यालय खुलवाये जिससे चरवाहे मवेशी चराते समय पढ़ाई कर सकें। मछली पकड़ने वालों के लिए बहती नदी को फ्री कर दिया कोई भी व्यक्ति मछली पकड़कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने खेतिहर मजदूरों का न्यूनतम पारिश्रमिक को 16.50 रुपये से बढ़ाकर 21 .50 रुपये कर दिया था।
युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव के द्वारा गोगरी प्रखंड के सपहा गाँव के दास टोला में 200 से अधिक परिवार को चावल, दाल और सब्जी खिलाया और लालू प्रसाद यादव के लम्बी उम्र की कामना किया और कहा कि गरीब दलित शोषित पीड़ित हमेशा जन जन के नेता लालू प्रसाद यादव के दिल में बसते हैं इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर दलित और गरीब लोगों को भोजन कराया।
खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने रसौंक पंचायत के गाँधी फील्ड टोला में गरीब लोगों को चूड़ा दही और सब्जी खिलाये।

गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव के द्वारा काजीचक सरस्वती स्थान में 100 गरीब लोगों को आम चूड़ा का भोज खिलाये।
चौथम प्रखंड के सोनवर्षा गाँव स्थित सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में राजद के वरिष्ठ नेता ब्रम्हदेव सहनी जी के द्वारा 500 से अधिक परिवार को चावल ,दाल सब्जी खिलाया और एक सभा का आयोजन कर गरीबों, पिछड़ों,शोषितों दलितों के लिए जो काम किये उसको लोगों को बताया और सभी लोगों ने लालू प्रसाद यादव के दीर्घ आयु की कामना किया। सभा का अध्यक्षता पूर्वी बोरने पंचायत की मुखिया काजल कुमारी और संचालन समाजसेवी बबलू कुमार ने किया
जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व वार्ड पार्षद सह मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,पूर्व वार्ड पार्षद चंद्रशेखर कुमार,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, नगर निकाय जिलाध्यक्ष विजय यादव,नगर पार्षद सह जिला सचिव पप्पू यादव,कोषाध्यक्ष आमिर खान, युवा नगर अध्यक्ष विक्की आर्या, राजद नेता लड्डू रजक, रामानंद सिंह,रामनरायन राम,मो यजदानी, छात्र राजद नेता रौशन कुमार,जितेंद्र श्रीवास्तव सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »