बिहारदुत न्यूज, वैशाली
वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा में प्रथम चरण की संगठन निर्माण में 42 में 27 पंचायत से चिन्हित कार्यकर्ताओं की संपुष्टि बैठक में 75-80 कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिसमें दो वार्ड पार्षद , एक मुखिया एवं एक सरपंच को पार्टी की टोपी पहनाकर आप की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस दौरान तीन महिलाओं को भी पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया।

लालगंज की बैठक के बाद संध्या समय भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजा राम पंचायत में बैठक की गयी, जिसमें पंचायत के दस लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। आरजेडी के कार्यकर्ता भी साथ मिलकर काम करने की बात की।लालगंज प्रभारी सह सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद सिंह की नेतृत्व में संगठन निर्माण के कार्यों को नया अंजाम दिया जा रह है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी बिहार की पटना जोनल प्रभारी सह पूर्व एडीएम उमा दफ्तुआर ने कहा की बिहार में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए वे संघर्षशील हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की अपार सफलता के बाद जनता बिहार में भी यह की जनता आप की जनकल्याणकारी सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को हुई पार्टी की बैठक में 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए आधी आबादी को भी साथ लेकर चलना होगा। नारी शक्ति के बिना सफलता पाना मुश्किल है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी में जोड़ने का अभियान चलाना होगा।
पटना जोनल प्रभारी उमा दफ्तुआर ने कहा कि आगामी 2025 की विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कमर कस चुके हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने पर बल दिया।
मौके पर वैशाली जिला प्रभारी मनोज साह, अरविंद पंकज, नवल किशोर प्रसाद, हीरा जी सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद थे।