Download App

बेगूसराय सह खगड़िया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक संजय कुमार सिंह निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे खगड़िया, किया गया स्वागत

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।
बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 हेतु बेगूसराय सह खगड़िया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक संजय कुमार सिंह, जो राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक भी हैं, निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने खगड़िया पहुंचे। खगड़िया परिसदन में जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार एवं उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

प्रेक्षक द्वारा कल विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 की तैयारियों का जायजा करने के लिए खगड़िया मतदान केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
उनके द्वारा मतदान कर्मियों के डिस्पैच का अवलोकन भी किया जाएगा। उनके क्षेत्र भ्रमण में सहयोग हेतु अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा को लगाया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »