Download App

खगड़िया: घर- घर पौधा लगाने का लें संकल्प : डॉ. अरविन्द वर्मा..

खगड़िया, बिहार दूत न्यूज।

विज्ञान की कोख से जन्मा प्रदूषण जैसे अभिशाप को सहने के लिए अधिकांश लोग मजबूर हो चुके हैं। पर्यावरण ही हमें सही जीवन देता है क्योंकि पर्यावरण और मनुष्य का घनिष्ट सम्बन्ध है। आज दिनोंदिन पर्यावरण की हालत बिगड़ती जा रही है। हालांकि, सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है मगर जब तक हम और आप सबलोग एकसाथ मिलकर स्वच्छ भारत योजना से नहीं जुड़ेंगे तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता ही रहेगा। उक्त बातें, विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे उन्होंने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर घर घर पौधा लगाने का संकल्प लें ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »