Download App

रात में सड़कों पर दौड़- दौड़ कर जरूरतमंदों के बीच वितरण कर रहें हैं कंबल..

बेगूसराय, बिहार दूत न्यूज।

मानव सेवा ही माधव सेवा है। इसी उद्देश्य को लेकर सोहन कुमार वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए कार्य करते हैं।

बेगूसराय राजौड़ा निवासी सोहन कुमार पिछले एक सप्ताह से सड़कों पर दौड़ दौड़ कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहें है। सोहन कुमार विहान स्वयं सेवी संस्थान बेगूसराय की ओर से सीतामढ़ी व बेगूसराय शहर में रात रात भर चौक चौराहे पर ऐसे गरीब लोग जो राहगीर है और उसे ठंड से बचने के लिए कंबल नहीं है व ठेला रिक्शा वाले आदि को कंबल वितरण किए।


वहीं, सोमवार को राजौरा मंदिर पर सैकड़ों गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।
इस दौरान गरीब लोगों कंबल पाकर चेहरे खिल उठे।
कई ने बताया की भीषण ठंड में रात कटना काफी मुश्किल हो जाता था, आग तापकर रात गुजारने को विवश थे। अब कंबल मिला है ठीक से रात कटेगी।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: