Download App

स्वामी जी के विचारों पर चलकर ही हमलोग समाज में पा सकते है सम्मान: बैजनाथ शर्मा..

पटना, बिहार दूत न्यूज।
दण्डी स्वामी किसानों के मसीहा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 133 वीं जयंती समारोह ब्रह्मर्षि मसौढ़ी नगर के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ।
जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश शर्मा पूर्व शिक्षक कोरियावा के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर रामजतन सिन्हा(पूर्व मंत्री बिहार सरकार तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार(पूर्व सांसद जहानाबाद)आगत अतिथियों का सम्मान उपेंद्र शर्मा एवम धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार (नदवा)के द्वारा किया गया।
आयोजक मंडल स्वामी सहजानंद विचार मंच के अध्यक्ष बैजनाथ शर्मा ने कहा की स्वामी जी के विचारों पर चलकर ही हमलोग समाज में सम्मान पा सकते है।
इस कार्यक्रम में रामजतन सिन्हा एवम अरुण कुमार ने संबोधित करते हुए स्वामी जी के विचारो पर प्रकाश डालते हुए कहा की जमींदारी उन्मूलन के प्रणेता थे एवम किसानों के लिए पूरे भारत वर्ष में घूम घूमकर दशा और दिशा सुधारने की पहल की।
जमींदारों से लड़ाई लड़ी।
इस कार्यक्रम के सचिव मिथलेश शर्मा,सदस्य गण में अखिलेश शर्मा,जयराम शर्मा,देवेंद्र शर्मा,वशिष्ठ शर्मा,सरोज शर्मा,भाजपा राष्ट्रीय नेता विमल,श्याम किशोर शर्मा,राहुल भारद्वाज,टुनटुन शर्मा,दीपक शर्मा,नागेंद्र नाथ पांडेय,विद्या एजुकेशन ग्रुप के रामचंद्र शर्मा,एवम श्री मति विद्या देवी,श्री मति इंदु देवी(अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस मसौढ़ी)एवम अन्य सभी ब्रह्मर्षि saj के अथक परिश्रम से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »