Download App

देश तरक्की के लिए लोग इण्डिया गठबंधन के साथ आते जा रहे हैं:

समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के बिथान गांधी मैदान में बृहस्पतिवार को खगड़िया लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के सीपीआई (एम) प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा के पक्ष में चुनावी महथी जनसभा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता एनडीए गठबंधन को नकारते हुए इण्डिया गठबंधन के साथ होकर समूचे बिहार समेत हिन्दुस्तान के कोने कोने में इस बार के चुनाव में इण्डिया गठबंधन की लहर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 15 अगस्त से ही देश के सभी बहनों के खाते में सलाना एक लाख रुपये सहायता राशि के रूप में दिया जायेगा, एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी। गैस सिलेंडर का दाम कम करके 500 रूपये किया जायेगा। बढ़ती महगाई पर अंकुश लगाया जायेगा। वहीं इण्डिया गठबंधन के नेताओं ने सभी समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इण्डिया गठबंधन के सीपीआई (एम) प्रत्याशी संजय कुमार को खगड़िया लोकसभा से जीत सुनिश्चित कराने के लिए आप सभी बुथ स्तर पर उत्साह और जोश के साथ आने वाले 7 मई के दिन होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें । इण्डिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि इस बार की चुनाव में हवा की रूख बदला हुआ है। देश तरक्की के लिए लोग इण्डिया गठबंधन के साथ आते जा रहे हैं। उनलोगों ने एनडीए पर हमला बोलते कहा कि खगड़िया लोकसभा इस बार एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। खगड़िया लोकसभा की जनता संजय कुमार कुशवाहा को हसिया हथोड़ा सितारा छाप पर बटन दबाकर अपार मतों से जीताकर संसद भेजने को जा रहे हैं। मौके पर भीआईपी के मुकेश सहनी, निवर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार, विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, सुनील कुमार पुष्पम,रोमा भारती, रामनारायण मंडल, ललन यादव, विभा देवी, शम्भू भुषण यादव, आदि ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »