Download App

NH- 22 से दर्जनों गांव का टूटा सम्पर्क..

संजीव कुमार सुमन (भगवानपुर) वैशाली
लगातार वाया नदी के बढ रहे जलस्तर के कारण पूरे क्षेत्र मे पानी ही पानी दिख रहा है। अभी भी नदी का पानी का बहाव काफी तेज गति से हो रहा है। जिससे पानी फैलता जा रहा है। साथ ही साथ वर्षा भी लोगो को काफी परेशानी मे डाल दिया है।परेशानी इतनी बढ गई है कि रहने ,सोने ,खाने ,पीने,मे भी कठिनाई हो रही है।किसानो के धान ,भिन्डी,परवल, नेनुआ,सहित अन्य फसले लगभग बर्बाद हो गयी। मवेशियो के चारे का भी उपाय नही है।कई जगहो पर वाया नदी का पानी सङक पार कर बह रहा है।जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।एनएच 22 से लगभग असतपुर सतपुरा ,चकाकू,हुसेना खूर्द,हरिवंशपुर बान्थू,सहथा,रोहुआ सहित दर्जनो गांव का सम्पर्क टूट गया है।स्थानीय प्रशासन एक तो सुनने को तैयार नही है।

अगर सुनता भी है तो यह कह कर पल्ला झाङ लेता है कि इसके लिए हमारे पास कोई फंड नही है। सिर्फ हुसेना खूर्द पंचायत एवं मांगनपुर पंचायत मे बाढ पीङित परिवारो के लिए सामुदायिक किचेन खोला गया है।इधर, MLA Vaishali Siddhartha patel ने बाढ छेञ का जायजा लिया। साथ ही कहा कि सभी पीडित परिवार का सरकारी नियम के अनुसार राहत सामन दिया जाएगा।
इस बावत अधिकारी से बात किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »