Download App

15 को मनेगी चित्रगुप्त पूजा, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में होगा सामाजिक समरसता भाेज

इस बार पत्रकार स्व. जैनेंद्र ज्योति की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी होगा

पटना, बिहार दूत न्यूज।
हर मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले बुद्धि के देवता भगवान चित्रगुप्त की 15 नवंबर को पूजा होगी। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से चित्रगुप्त पूजा समारोह के आयोजन की तैयारी चल रही है। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी डॉ. रणवीर नंदन ने बताया कि इस बार सामाजिक समरसता भोज के साथ पत्रकार व रक्तवीर स्व. जैनेंद्र ज्योति की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। सामाजिक समरसता भोज आयोजित होगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। बताया कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पूजन व हवन होगा। इसके बाद 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसाद वितरण और दोपहर बाद 1.30 बजे से सामाजिक समरसता भोज का आयोजन होगा। इसमें पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. डीएन सिन्हा, सचिव आशुतोष कुमार वर्मा, मुख्य संयोजक उदय सहाय, मनीष कुमार सिन्हा, शिवम सिद्धार्थ, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, अविनाश कुमार गयासेन, अमित राज, रूचि श्रीवास्तव, डॉ. पूनम रमण, अमर कुमार सिन्हा, सुषमा सिन्हा, अभिषेक वर्मा आदि उपस्थित थे।
इनकी उपस्थिति भी रहेगी
मुख्य संरक्षक प्रो. केसी सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसर आरके सिन्हा, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डाॅ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ. एमएन सिन्हा, डिंपल वर्मा, विजय कुमार वर्मा, गिरीश शंकर, विजय प्रकाश, नीलमणि, अतुल प्रसाद, चैतन्य प्रसाद, नितीन नवीन, ऋतुराज सिन्हा, अरूण कुमार सिन्हा, संजय प्रकाश मयुख, आनंद किशोर, वंदना प्रेयसी, चंचल कुमार, राजकमल, जितेंद्र श्रीवास्तव, आलोक राज, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार वर्मा, अंजनी कुमार सिन्हा, अवधेश नंदन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, ज्योति प्रसाद, प्रशांत कुमार, परिजात सौरभ, डॉ. अजय सिन्हा, अभिनव श्रीवास्तव, अमिताभ सिन्हा आदि।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »