Download App

खगड़िया: राजद के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की हुईं बैठक, मनोहर कुमार यादव ने कह दी यह बड़ी बात..

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।

रविवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय खगड़िया में राजद के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की बैठक राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ०संजय माँझी ने किया।
राजद जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री उपाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों को राजद सुप्रीमो गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री युवाओं दिलों के धड़कन तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मार्गदर्शन से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव तक खगड़िया लोकसभा के सभी पंचायत,गाँव और बूथ स्तर तक के सभी राजद कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर लालू प्रसाद यादव के विचारों को लोगों को बताना है कि वर्तमान केंद की मोदी सरकार में देश का संविधान और लोकतंत्र दोंनो सुरक्षित नहीं है इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव पर विश्वास कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर इंडिया गठबंधन का सरकार बनाना है जिससे संविधान और लोकतंत्र बच सके।
बिहार के उपमुख्यमंत्री युवा दिलों के धड़कन तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। सभी विभागों में नौकरी दे रहे हैं। ठीक इसके विपरीत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार युवाओं को बेरोजगार बना दिया है साल में दो करोड़ नौकरी का वादा किया था नौ साल में अठारह करोड़ नौकरी देना था लेकिन उल्टे रेलवे जैसे बड़े संस्थान जहाँ सबसे ज्यादा नौकरी मिलती थी उसको निज़ी कम्पनियों के हाथ बेचकर रेलवे कर्मचारियों का छंटनी कर रहे हैं।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव और गोगरी नगर परिषद सभापति सह राजद जिला उपाध्यक्ष रंजीता निषाद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से ही हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ बनने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विभिन्न पृष्ठभूमियों और व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जुड़ने से प्रत्येक वर्ग की जरूरतों के अनुरूप प्रभावशाली नीतियों को बनाने और उन्हें लागू करने में विश्वास रखती है।
बैठक का संचालन कर रहे प्रो० डॉ०संजय माँझी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव के आदर्श पर चल रहे हैं जिस तरह लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीब, दलित, पिछड़ा,अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को मुहँ आवाज शिक्षा देने का काम किया ठीक उसी तरह तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के महागठबंधन की सरकार में इन सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं।
युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव और आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव युवाओं के लिए चार लाख से अधिक नौकरी देने का काम किया है उन्होंने जो दस लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था उसे 2024 तक पूरा करेंगे।
बैठक में ,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश मंडल,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित कुमार , अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश अमर,स्वछकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विभीषण कुमार,मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित चौरसिया,क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुमार,सेवानिवृत्त सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एकरमुक हक और छात्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »