Download App

राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर वैशाली का बढ़ा गौरव

राकेश कुमार, वैशाली

जिले के लाल हाजीपुर सदर प्रखंड के जगदीशपुर ग्राम निवासी राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने अपार हर्ष व्यक्त किया। इस उपलब्धि से व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में उल्लास पूर्वक कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से मिठाई बांटी गई। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सर्वमान्य नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेसी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश रंजन एवं मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम नाथ सुमन ने अधिवक्ताओं के बीच मिठाई वितरण करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राजेश ठाकुर के झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से जहां झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।वहीं, वैशाली जिला के कांग्रेसी भी गौरवान्वित महसूस करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।
बता दें कि वैशाली जिला हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है और समय-समय पर प्रदेश तथा राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत उपस्थिति के साथ पार्टी को संगठित करते रहे हैं।
इस अवसर पर अधिवक्ता संजीव कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुमारी आशिकी, उमाकांत पांडे, प्रगति कुमार शर्मा, राजेश कुमार, सरोज कुमार सिंह, सुनील कुमार सुमन, अरविंद कुमार, राकेश झा, विनोद कुमार, चिरंजीवी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »